कहा, पंजाब में बनने जा रही है आप की सरकार
चंडीगढ़।आम आदमी पार्टी ने पंजाब में विधानसभा चुनाव अभियान का बिगुल फूंक दिया है।आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal )ने कहा कि 1 अप्रैल के बाद पंजाब में किसी किसान को खुदकुशी नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि मार्च में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सत्ता संभालने वाली आम आदमी पार्टी किसानों के हितों की रक्षा करेगी।
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयीं हैं। एक ओर जहां पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है वहीं पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ( Former CM Amarinder Singh) ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी हैै। इसके इतर आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) भी चुनावी मैदान में उतर आये हैं। पंजाब दौरे पर आये अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) ने मनसा में रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर हमला बोला। अरविंद केजरीवाल ( (Arvind Kejriwal ) ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल आम आदमी पार्टी की नकल करने का प्रयास करते हैं। नकल करना आसान है लेकिन आम आदमी पार्टी की तरह वादा पूरा करना मुश्किल है। उन्होंने लोगों से कहा कि नकलची और डुप्लीकेट को वोट देने की जरूरत क्या है जब असली यहां मौजूद है।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) ने किसानों की नब्ज पर हाथ रखते हुए कहा कि नुकसान होने पर किसान आत्महत्या ना करें। अगर सरकार मुआवजा नहीं देती तो कोई बात नहीं, सीएम चन्नी पैसा नहीं देते कोई बात नहीं। 30 अप्रैल तक आप लोगों के अकाउंट में पैसा आ जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ( (Arvind Kejriwal ) के कहने का मतलब यही था कि 1 अप्रैल को पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाएगी। अब उनके दावों में कितनी सच्चाई है और राजनीतिक धरातल उनका दावा कितना खरा उतरता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन यह तय हो गया है क पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरों से उतरने वाली आम आदमी पार्टी इस बार भी पूरा दमखम दिखाएगी।

