60.68 प्रतिशत के साथ फिसडडी रहा चौथ चरण का मतप्रतिशत,अब तक सबसे अधिक मत प्रतिशत दूसरा चरण अव्वल

विधानसभा चुनाव60.68 प्रतिशत के साथ फिसडडी रहा चौथ चरण का मतप्रतिशत,अब तक सबसे...

Date:


60.68 प्रतिशत के साथ फिसडडी रहा चौथ चरण का मतप्रतिशत,अब तक सबसे अधिक मत प्रतिशत दूसरा चरण अव्वल

मेरठ। प्रदेश में बुधवार को चौथे चरण के चुनाव (UP Election 2022 4th Phase voting) के लिए वोट डाले गए। जिसमें मात्र 60.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2017 में इन्हीं सीटों पर 62.55 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब तक चार चरणों में हुए मतदान प्रतिशत पर नजर डाले तो पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश केे 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मत प्रतिशत 61.63 फीसदी रहा। जबकि दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मत प्रतिशत 62.52 रहा। 2017 के विस चुनाव में इन्हीं सीटों पर मत प्रतिशत 65.53 फीसदी रहा था। वहीं तीसरे चरण के मतदान में मत प्रतिशत कुल 61 फीसदी रहा। जबकि 2017 के चुनाव में इन्हीं 59 सीटों पर मत प्रतिशत 62.21 रहा था। वहीं बुधवार को चौथे चरण के मतदान में नौ जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले गए। जिसमें मत प्रतिशत औसतन 60.68 रहा। यानी पिछले चार चरणों के मत प्रतिशत पर नजर डाले तो अब तक सबसे अधिक मतदान दूसरे चररण में हुआ। जिसमें 62:52 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। बता दे कि इस बार 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से कम ही मतदान हो रहा है। लोगों को इतना जागरूक करने के बाद भी वे घर से वोट डालने के लिए नहीं निकल रहे है। 2017 के विधानसभा चुनाव के बात चौथे चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत की करेे तो यह 62.55 प्रतिशत रहा था। ऐसे दोनों चुनाव का आंकलन करें तो 2017 के मुकाबले इस बार 2022 में 2.06 फीसदी कम मतदान हुआ है। चौथे चरण में 91 महिला प्रत्याशी सहित 624 प्रत्याशियों का भाग्य मतदाताओं ने बुधवार को ईवीएम में बंद कर दिया। जिसका फैसला दस मार्च को वोटों की गणना के बाद आएगा।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 57.83 फीसदी मतदान

निर्वाचन आयोग (Election Commission) के मुताबिक चौथे चरण के जिलों में बांदा 57. 74 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि सीतापुर में 62.66,फतेहपुर 60.07, रायबरेली 61.90, हरदोई 58.99,लखीमपुर खीरी 65.54 और उन्नाव में 57.73 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चौथे चरण में जिन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। उनमें प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, खाद्य आपूर्ति मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह,कारागार मंत्री जय कुमार सिंह शामिल हैं। चाैथे चरण के चुनाव में 2.13 करोड़ मतदाताओं ने 91 महिला प्रत्याशियों सहित 624 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related