- कोर्ट में विकास दुबे के साथी ने कहा, उसका भी हो सकता है एनकाउंटर
- राज्यमंत्री की हत्या में सहअभियुक्त को मुंबई एटीएस ने किया था अरेस्ट
जरायम की दुनिया में एंट्री लेने के बाद अंत समय बहुत बुरा बीतता है. विकास दुबे के केस से इसकी बानगी देखने को मिलती है. विकास दुबे के 12 साथी फरार चल रहे हैं.उसके साथी साथी अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुड्डन को मुंबई एटीएस ने अरेस्ट किया था. मुंबई में फैले काेरोना वायरस की वजह से इस समय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में मामले देखे जा रहे हैं. गुड्डन को भी इसी माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया था. जहां उसने जज के सामने मांग रखी कि उसे प्लेन से कानपुर भेजा जाए नहीं तो उसका भी एनकाउंटर हो जाएगा.
21 तक न्यायिक हिरासत में भेजा
21 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में तलोजा जेल भेज दिया गया है. प्लेन से ले जाने की मांग पर कोर्ट ने वकील का पक्ष सुनने के बाद कोई निर्णय नहीं दिया है. अब यूपी पुलिस के आने के बाद आगे की सुनवाई होगी.मुंबई एटीएस द्वारा पकड़े गए चौबेपुर हत्याकांड में आरोपित गैंगस्टर विकास दुबे के ख़ास गुड्डन त्रिवेदी व ड्राइवर सोनू तिवारी को कानपुर पुलिस ने फिलहाल क्लीन चिट दे दी है. कानपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि फिलहाल गुड्डन त्रिवेदी व सोनू तिवारी के खिलाफ घटना में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं. कानपुर पुलिस तत्परता से जांच कर रही है. दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है.

