मेरठ। मेरठ के दौराला रेलवे स्टेशन (Daurala Railway Station) पर आज बड़ा ही अदभुद नजारा देखने को मिला। जब एक पैसेजर ट्रेन को यात्रियों की फौज धक्का लगाती दिखाई दी। भारतीय रेल की लाचारी का यह अदभुद नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। जिसने भी ये देखा वह यहीं कहता नजर आया कि अब भारतीय रेलों को यात्री धक्का लगाकर चलाएंगे तो ये अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। दौराला रेलवे स्टेशन पर जिस ट्रेन में यात्री धक्का लगाकर चला रहे थे। वह आज सुबह एक हादसे में भीषण आग का शिकार हो गई थी। सहारनपुर से दिल्ली जा रही यह पैसेंजर ट्रेन सुबह मेरठ के दौराला स्टेशन पर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई थी। आग लगने की वजह से ट्रेन के इंजन सहित दो डिब्बे जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के ब्रेक जाम होने के चलते यह हादसा हुआ है, इस तरह की खबर सामने आई है। हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग किस वजह से लगी है इसकी जांच की जा रही है।
दौराला रेलवे स्टेशन (Daurala Railway Station) पर यात्री आग लगने के अलावा जो डिब्बे बचे उन्हें यात्रियों ने धक्का लगाकर बाकी अन्य डिब्बों से दूर कर ले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रहा है। समाचार एजेंसी हवाले से यात्रियों द्वारा ट्रेन को धक्का लगाने का वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री बाकी डिब्बों को इंजन और दो डिब्बों से अलग करने के प्रयास में ट्रेन को धक्का लगा रहे हैं। वहीं इस बारे में जब स्टेशन अधीक्षक से बात करने का प्रयास किया तो कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था।

