अनंत आसमां में खो गया मेरठ का जगमगाता सितारा

मेरठ रीजनअनंत आसमां में खो गया मेरठ का जगमगाता सितारा

Date:


अनंत आसमां में खो गया मेरठ का जगमगाता सितारा

कोरोना ने छीन ली मेरठी डायलाॅग राइटर अनंत की जिंदगी
अनंत अहलूवालिया के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर

मेरठ। जानलेवा कोरोना ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में सितारा बन जगमगा रहे अनंत अहलूवालिया को हम सबसे छीन लिया। आज कोरोेना संक्रमण के चलते अनंत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी। अनंत अहलूवालिया ने डायलाॅग राइटिंग के साथ अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रखा था और हाल ही में अनंत की वेब सीरीज ‘अस्सी नब्बे पूरे सौ’ ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुुई थी।

मेरठ के सदर क्षेत्र में रहने वाले अनंत अहलूवालिया ने अपने शानदार डायलाॅगों के जरिये मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में खासा नाम कमाया था। सब टीवी पर आने वाले सीरियल ‘अम्मा जी की गली’ से उन्होंने डायलाॅग राइटिंग के क्षेत्र में शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने कई सीरियलों के लिये डायलाॅग लिखे। अनंत ने ‘पोस्टर ब्वाॅय’ और ‘यमला-पगला-दीवाना फिर से’ फिल्म में बतौर एडिशनल डायलाॅग राइटर काम किया। अनंत की नयी शुरूआत ओटीटी प्लेटफार्म हुई और उनकी वेब सीरीज ‘अस्सी नब्बे पूरे सौ’ में रिलीज हुई। इस वेब सीरीज में डायलाॅग राइटर होने के साथ अनंत ने पाॅकिस्तानी काॅंस्टेबल का किरदार भी निभाया।

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित होने का प्रयास करने वाले मेरठी युवाओं की प्रेरणा का स्रोत बन चुके अनंत अहलूवालिया को कोरोना के क्रूर हाथों ने हमसे छीन लिया। फिल्म इंडस्ट्री के अनंत आकाश पर जगमगाने वाला सितारा अनंत अहलूवालिया सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगे और स्ट्रगल करने वालों को प्रेरणा देते रहेंगे। जैसा कि बिजनेस बाइट्स को दिये इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था, ‘‘सफलता हासिल करने के लिये जरूरी है कि लक्ष्य निर्धारित करने के बाद संघर्ष करें और धैर्य रखकर आगे बढ़ते जाये। परिणाम की चिंता किये बिना अपनी संघर्ष के सफर का आंनद लेें क्योंकि मंजिल पर पहुंचने के बाद फिर एक नयी मंजिल की ओर नया सफर शुरू हो जायेगा। अपने मन का काम करने की बजाये औरों की सोच के मुताबिक चलने से सफलता मिलना मुश्किल है। इसलिये लोगों की परवाह न करें और खुद पर भरोसा रखे। आपको मिली कामयाबी एक दिन लोगों की सोच को बदल देगी।’’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related