मुज़फ्फरनगर। जिले में उस समय हड़कम्प मच गया जब थाना पुरकाजी क्षेत्र (Purkaji) के गांव खडका वाला में दबंगों ने एक दलित महिला (Dalit women)की इस बात के लिए निर्मम हत्या कर दी क्योंकि महिला और उसके परिवार का एक दबंग परेशान कर रहा था और पीड़ित परिवार उसका विरोध करता था। आरोप है दबंग के परिवार वालोंं ने समझौता कराने के बहाने महिला को ई रिक्शा में बैठा कर अन्य स्थान पर ले गए और जहां उसके सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया जैसे ही महिला का पति दूसरी रिक्शा से मौके पर पहुंचा तब तक उसकी पत्नी लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
Read also- उन्नाव में दलित महिला की मौत गला घोंटे जाने से हुई: पोस्टमार्टम रिपोर्ट(लीड)
भले ही हो रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार में महिला सुरक्षा और अपराध खत्म करने का दावा कर रही हो मगर जनपद मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। ताजा मामला थाना पुरकाज़ी क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी चमारियान का है जहां दलित महिला पुष्पा का शव गांव खड़कावाला में एक खंडहर से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि पुष्पा की हत्या छेड़छाड़ के विरोध के चलते की गई। पुष्पा के पति कंवरपाल का कहना है कि उसका एक व्यक्ति अमीर आलम निवासी खेड़ा दरवाजा से विवाद चल रहा था। आरोप था कि अमीर आलम पुष्पा को कई दिन से परेशान कर रहा था। वह आते जाते उस पर फब्तियां कसता था। बताया कि विवाद खत्म करने के लिए ही उसकी पत्नी पुष्पा अन्य चार महिलाओं के साथ अमीर आलम के पास गांव खड़कावाला स्थित एक मकान में पहुंची थी। आरोप है कि महिला के कंवरपाल के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी अमीर आलम ने गन्ने की खोई समेटने की जेली से पुष्पा के गले और सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुष्पा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचवाया। पुलिस की एक टीम आरोपी अमीर हसन की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मृतका के पति की तहरीर आने पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

