पर्यटकों की आमद के बीच बढ़ रहा कोरोना का खतरा

उत्तराखंडपर्यटकों की आमद के बीच बढ़ रहा कोरोना का खतरा

Date:


पर्यटकों  की आमद के बीच बढ़ रहा कोरोना का खतरा

शनिवार को 374 लोगों में मिला कोरोना संक्रमण
चिकित्सक सहित 13 कोरोना संक्रमितों की मौत

देहरादून। नये साल के कदमों की आहट के साथ राज्य में बढ़ी पर्यटकों की संख्या के बीच कोरोना संक्रमण का प्रसार शासन-प्रशासन को चिंता में डाल रहा है। गौरतलब है कि देहरादून में कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक प्रसार हो रहा है और इसी क्षेत्र में पर्यटकों की आमद भी सर्वाधिक है। ऐसे में कोरोना को फैलने से रोका कैसे जाये इस सवाल का जवाब किसी को नहीं मिल रहा है।

आज भी देहरादून में 152 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं उत्तराखंड में शनिवार को 374 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आज एक चिकित्सक सहित 13 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गयी।

उत्तराखंड में आज मिले 374 नये कोरोना संक्रमितों के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 89218 हो गयी है। वहीं आज 13 मरीजों को मिलाकर 1476 लोगों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 152, नैनीताल में 53, हरिद्वार में 42, उत्तरकाशी में 36, यूएस नगर में 20, पिथौरागढ़ में 19, बागेश्वर में 15, पौड़ी में 11, चम्पावत में 9, रुद्रप्रयाग में 7, चमोली में 6, अल्मोड़ा में 3, टिहरी में 1 व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला है।

वहीं जिला चिकित्सालय पौड़ी के वरिष्ठ सर्जन डा. वेद प्रकाश मौर्य का कोविड उपचार के दौरान बीते शुक्रवार की रात एम्स ऋषिकेश में निधन हो जाने से चिकित्सा जगत में शोक का माहौल है। शनिवार को जिला चिकित्सालय में डा. मौर्य के निधन पर ओपीडी बंद रखी गई। सीएमओ डा. मनोज शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डा. आरएस राणा, एसीएमओ डा. रमेश कुंवर, डा. एक्यू खान सहित चिकित्सा जगत ने डा. मौर्य के निधन पर गहरा शोक जताया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related