लॉकडाउन के दौर की वापसी

फीचर्डलॉकडाउन के दौर की वापसी

Date:


लॉकडाउन के दौर की वापसी

नई दिल्ली: पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस की चपेट में है। इस महामारी को रोकने और उसकी चेन को तोड़ने के लिए देश में 25 से लॉकडाउन लागू है। हालांकि, एक जून से Unlcok 1.0 की घोषणा की गई थी। वहीं, एक जुलाई से Unlock 2.0 जारी है। इसके तहत देश को दोबारा धीरे-धीरे खोला जा रहा है। लेकिन, कोरोना महामारी को लेकर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। Unlcok 1.0 की शुरुआत से आंतक 7 लाख से ज़्यादा केसों का इज़ाफ़ा हुआ है, ऐसे में खबर ये आ रही है कि लॉकडाउन दोबार लौट रहा है और कई शहरों में इसकी घोषणा भी हो गई है।

अनलॉक-1 से अबतक औसतन 16 हज़ार मामले
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 28 से 30 हजार तक औसतन हर दिन कोरोना के मामले आ रहे हैं। अगर अनलॉक-1 से अबतक औसत निकालें तो रोज़ाना लगभग 16 हज़ार कोरोना संक्रमण के नए केस बन रहे हैं| कल तक (13 जुलाई) देश में कोरोना संक्रमितों का आंक़ड़ा 9,07,645 पहुंच गया है। वहीं, इस महामारी से 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई शहरों में दोबारा लॉकडाउन की घोषणाएं शुरू हो गयी हैं ।

यहाँ हो चुकी है लॉकडाउन की शुरुआत
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और दक्षिण कर्नाटक में एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया गया है। इसके अलावा पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 10 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू रहेगा। वहीं, वाराणसी में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक आधे दिन का लॉकडाउन किया गया है। जम्मू-कश्मीर के भी कुछ इलाकों में दोबारा लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं, खबर ये भी आ रही है कि बिहार सरकार आज एक बार फिर पूरे राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। क्योंकि, राज्य में कोरोना को लेकर हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

तेज़ी से बढ़ रहे हैं मामले
गुजरात, महाराष्ट्र , कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, बिहार जैसे राज्यों में कोरोना के लागातार मामले बढ़ रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत में सरकारी बसों को दोबारा बंद कर दिया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिन में 191 कोरोना केस आते ही शाम सात बजे से एक हफ्ते तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि यह लॉकडाउन बिल्कुल कफ्यू की तर्ज पर होगा।

WHO की वार्निंग
यहां आपको बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने पहले ही कहा है कि स्थिति अभी और बिगड़ेगी। जिस तरह से देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि एक बार फिर लॉकडाउन की घोषणा हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...