भारत में नेजल वैक्सीन की कीमत का हुआ खुलासा, सरकार ने इतनी तय की कीमत  

कोविड-19भारत में नेजल वैक्सीन की कीमत का हुआ खुलासा, सरकार ने इतनी...

Date:

दुनियाभर में कोरोना वायरस से बड़ते संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट हो गई है और बचाव की तैयारियां तेज हो गई है। इस वायरस से बचने के लिए देश में अभी तक लोगों को कोरोना वैक्सीन की 220 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। वहीं सरकार ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए बायोटेक की नेजल वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी। साथ ही सरकार ने इसकी कीमत भी निर्धारित कर दी है।

क्या है नेजल वैक्सीन:

बता दें कि नेजल वैक्सीन अभी तक नहीं लगाई जा रही थी। लेकिन सरकार से कोविन पोर्टल पर लिस्ट करने की मंजूरी मिल गई है। यह वैक्सीन कोविन प्लेटफॉर्म पर पर उपलब्ध होगी और इसे बुक किया जा सकेगा। दरअसल, अन्य वैक्सीन की तरह इसमें इंजेक्शन नहीं लगाया जाएगा। बल्कि वैक्सीन की 2-2 ड्रॉप नाक के दोनों छेद नाक के जरिए दिया जाएगा। इस वैक्सीन को लगाने में किसी तरह लोगों को दर्द नहीं होगा।

सरकार ने तय की नेजल वैक्सीन की कीमत:

जानकारी के मुताबिक सरकार ने नेजल वैक्सीन की कीमत तय की है और बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी दे दी है। इसकी कीमत 800 रुपये होगी। हालांकि, अस्पताल इसमें अपना चार्ज जोड़ सकते हैं। वहीं, सरकारी सेंटर पर इसकी कीमत 325 रुपये रखी गई है। फ़िलहाल अभी शुरुआत में नेजल वैक्सीन निजी अस्पतालों में ही उपलब्ध होगी। बता दें कि भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा कि जनवरी के चौथे हफ्ते से ये वैक्सीन मिलनी शुरू हो जाएगी।

इन लोगों को ही लगेगी नेजल वैक्सीन:

भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन (BBV154) वैक्सीन को बीते हफ्ते टीकाकरण अभियान में शामिल किया गया है। इस नेजल वैक्सीन को 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही ले सकेंगे। बता दें कि 6 सितंबर को औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने केवल आपातकालीन उपयोग के लिए इस वैक्सीन की मंजूरी दी थी। लेकिन अब इसे बूस्टर डोज के तौर पर लोगों को दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...