विधानसभा चुनाव-2022 – मतदान महापर्व का आज आरंभ हो चुका है । पश्चिम उत्तर प्रदेश में पहले चरण में आज से मतदान शुरू है। जिसमें गौतम बुध नगर जिले में दी मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ग्रेटर नोएडा में अल्फा वन सेंट जोसेफ स्कूल के अंदर मतदान शुरू हो चुका है। क्या युवक और क्या बुजुर्ग अपने मत का इस्तेमाल करने मतदान केंद्र पर आ रहे हैं । मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन का भी पालन कराया जा रहा है जो लोग मतदान केंद्र पर आ रहे हैं उनको आईडी कार्ड और मतदान पर्ची देख कर ही अंदर जाने दिया जा रहा है। दादरी विधानसभा में कई मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें अल्फा वन सेक्टर में बने सेंट जोसेफ स्कूल में भी मतदान शुरू हो चुका है और एजेंट द्वारा मतदान की पर्ची उनको दी जा रही है सेंट जोसेफ स्कूल गेम मतदान स्थल को सजाया गया है और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है साथी युवा जो पहली बार मतदान कर रहे हैं उनको एक सर्टिफिकेट देकर भेजा जा रहा है।

