मेरठ। EVM Stop Voting – सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में आज 18वीं विधानसभा के लिए सात चरण के मतदान के शुरूआती दौर के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। हालांकि कोहरे और ठंड के बीच शुरू हुए मतदान के बीच लोगों ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया है। मतदाता आज सुबह ठीक सात बजे शुरू हो गया। मतदाता पहले से मतदान केन्द्रों में पहुंचने शुरू हो गए थे। 2022 में पहले चरण के मतदान के दौर में आज 11 जिलों के 58 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक होगा। आज पहले चरण के मतदान में योगी दरबार के नौ रत्नों के भाग्य भी ईवीएम में कैद हो जाएगा।
Read also: उत्तराखंड चुनाव : दिल्ली भाजपा नेता 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन की निगरानी करेंगे

वहीं मेरठ के कुछ इलाकों में गठबंधन प्रत्याशी पर दबाव बनाकर वोट डलवाने के आरोप लगाए गए हैं। किठौर और हस्तिनापुर में सपा व रालोद प्रत्याशी पर कुछ दलित वोटरों पर दबाव बना कर वोट डलाने के आरोप लगे हैं। हालांकि मौके पर पहुंचें पुलिस और चुनाव अधिकारियों ने जांच में मामला फर्जी पाया। मेरठ के सभी 7 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। मेरठ में शुरूआती दो घंटे में सबसे अधिक मतदान हस्तिनापुर में 10 प्रतिशत हुआ। जबकि मेरठ शहर में 9%,मेरठ कैंट में 6% प्रतिशत, मेरठ दक्षिण में 8% ,मेरठ किठौर में 9%, मेरठ सिवाल खास में 9%,मेरठ सरधना में 9% और हस्तिनापुर विधानसभा में 10% मतदान हुआ है। सुबह 9 बजे तक मेरठ में कुल 9 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : पहले चरण के 58 सीटों के लिए मतदान शुरू
शुरूआती दौर में कुछ बूथों से ईवीएम में खराबी का मामला सामने आया। जिसके बाद उन ईवीएम को तुरंत बदला गया। इसके बाद से सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। अभी तक कहीं से किसी प्रकार की कोमई शिकायत नहीं मिली है। जिलाधिकांरी के बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी सड़क भी सुबह से ही उतरे हुए हैं और मतदान स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं।

