पुलिस टीम को बता दिया गया होगा, कहाँ पलटनी है अतीक अहमद की गाड़ी: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेशपुलिस टीम को बता दिया गया होगा, कहाँ पलटनी है अतीक अहमद...

Date:

उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में हाज़िर करने के लिए उसे लेने आज गुजरात पहुंची, जहा साबरमती जेल में कुख्यात माफिया बंद है. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा है कि अतीक अहमद की गाड़ी कहाँ पलटनी है ये निर्देश मुख्यमंत्री योगी ने गुजरात गयी हुई पुलिस टीम को दे दिए होंगे।

सारस को लेकर फिर हमला

लखनऊ में आज एक पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. यह पत्रकार वार्ता उस सारस पक्षी को लेकर हुई थी जिसकी जान आरिफ ने बचाई थी और उसकी देखभाल की थी. बाद में उस सारस पक्षी को आरिफ से जुड़ा कर पक्षी विहार में पहुंचा दिया गया था जहाँ से वो सारस लापता हो गया. अखिलेश ने कहा कि चाल मान लिया कि मैं आरिफ से मिलने वोट हासिल करने के लिए गया लेकिन यह तो उस सारस के खिलाफ कार्रवाई कर बैठे जिसके साथ मैंने सेल्फी खिंचा ली, बताओं इसमें उस सारस का क्या दोष. ये लोग इंसान तो क्या परिंदों को जेल में डाल देते हैं जिनसे मैं मिलने पहुँच जाता हूँ. मेरे सारस के साथ तस्वीर खिंचवा लेने से इन्हें पता नहीं क्या तकलीफ हो गयी जो बेचारे सारस को सजा भुगतनी पड़ी?

आरक्षण के साथ खिलवाड़

अखिलेश ने कहा कि आप जो उत्सव मनाने की बात कर रहे हैं, कम से कम यह बताइए कि नीति आयोग ने उत्तर प्रदेश को कहां खड़ा किया है, आप किस जगह खड़े हैं। गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज के अंदर बच्चों के लिए जो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बन रहा था वो 14 स्टोरी बिल्डिंग थी, इन्होंने काट के 10 स्टोरी कर दी। सपा प्रमुख ने कहा कि आप कहते हो 4.2 है हमारा अनइंप्लॉयमेंट रेट, इसका मतलब सबको आपने नौकरी, रोजगार दे दिया। जिस तरह यूनिवर्सिटी, कॉलेज में अपॉइंटमेंट हो रहे हैं, इतने बड़े पैमाने पर आरक्षण से खिलवाड़ किसी सरकार ने नहीं किया होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...