जितना प्रचार करेंगे मोदी-शाह, यूपी में जीत की संभावना उतनी ही कम

फीचर्डजितना प्रचार करेंगे मोदी-शाह, यूपी में जीत की संभावना उतनी ही कम

Date:


जितना प्रचार करेंगे मोदी-शाह, यूपी में जीत की संभावना उतनी ही कम

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अनोखा दावा

जयपुर। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद भाजपा का प्रचार करने के लिए उतर आए हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार रैलियां, सभाएं और कार्यक्रम आयोजित कर पीएम मोदी और अमित शाह लगातार विपक्षी दलों पर हमलावर हैं। सामान्य तौर पर माना जा रहा है कि पीएम और गृहमंत्री के लगातार उत्तर प्रदेश आने से भाजपा मजबूत हो रही है। लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना इसके बिल्कुल विपरीत हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री उत्तर प्रदेश में जितना अधिक भाजपा का प्रचार करेंगे, पार्टी के जीतने की संभावना उतनी ही कम होती जाएगी।

Read also: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा को अमित शाह की रणनीति पर है भरोसा

उत्तर प्रदेश में भाजपा के तूफानी चुनाव प्रचार को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सब काम छोड़कर यूपी में डेरा डाले हुए हैं। पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही प्रचार किया गया था और वहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। गहलोत ने कहा कि मुझे लगता है कि जितना अधिक पीएम और गृहमंत्री प्रचार करेंगे, उत्तर प्रदेश में उनके जीतने की संभावना उतनी कम होती जाएगी क्योंकि लोग सब कुछ समझते हैं।

Read also: प्रधानमंत्री मोदी बोले, महिलाओं ने ठाना, पुराना दौर नहीं आने देंगी

हरिद्वार और रामपुर में धर्म संसद के दौरान की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर गहलोत ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस तरह के कृत्यों की निंदा क्यों नहीं की। गहलोत का कहना है कि एक तरफ आप गांधी को अपना रहे हैं और दूसरी तरफ गांधी जी के खिलाफ जो अभद्र टिप्पणी की गई उस पर कुछ नहीं बोल रहे। यह दोनों बातें एक साथ नहीं चल सकतीं। गहलौत ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश मायने रखता है। धर्म संसद में जो कुछ हुआ पीएम को उसकी निंदा और उसके खिलाफ अपील करनी चाहिए थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related