Noida News: लूट की फिराक में बदमाशों की पुलिस से हुई मुलाकात, दोनों तरफ से हुई ठॉय-ठॉय में एक बदमाश घायल

उत्तर प्रदेशNoida News: लूट की फिराक में बदमाशों की पुलिस से हुई मुलाकात,...

Date:

नोएडा। लूट की फिराक में घूम रहे बदमाशों की पुलिस से देर रात मुलाकात हो गई। जिसमें दोनों तरफ से चली गोली में एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ कोतवाली सेक्टर-142 क्षेत्र में हुई। जहां पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। बदमाश का साथी पुलिस को चकमा देकर फरार सफल हो गया। घायल बदमाश उसे फौरन इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट की बाइक और तमंचा बरामद किया है। 

Read also: तड़के दो सड़क हादसे में पांच की मौत आठ लोग घायल

पुलिस मुठभेड़ घायल आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई। आरोपी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में दर्जनों चेन लूट की वारदात कर चुका है। आरोपी का एक साथी भूरा भागने में कामयाब रहा। नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी इलामरन जी ने बताया कि रात सेक्टर-142 थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि बाइक पर दो बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने सेक्टर-90 के पास संदेह होने पर बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया।

Read also: उप्र में बड़े स्तर पर आईएएस के तबादले, अमित पाल मेरठ के नए नगरायुक्त बने

आरोपी पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों को एफएनजी रोड पुश्ता के पास घेर कर जवाबी फायरिंग की। इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एक साथी भूरा भागने में सफल रहा। 
एडीसीपी ने बताया कि हाल ही में आरोपी ने नोएडा के सेक्टर-49 और साहिबाबाद क्षेत्र में वारदात कर चुका है। आरोपी के कब्जे से बिना नम्बर बाइक और तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके साथी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related