शिवपाल की पार्टी प्रसपा के नेताओं ने अखिलेश को हराने का लिया प्रण, जानिये क्यों हैं नाराज

विधानसभा चुनावशिवपाल की पार्टी प्रसपा के नेताओं ने अखिलेश को हराने का लिया...

Date:


शिवपाल की पार्टी प्रसपा के नेताओं ने अखिलेश को हराने का लिया प्रण, जानिये क्यों हैं नाराज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर विवाद हो गया है। यह विवाद अब लखनऊ तक पहुंचने लगा है। बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर जब समाजवादी पार्टी कार्यालय के अंदर झंडा फहराया जा रहा था तो बाहर प्रसपा के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दे रहे थे। इस दौरान बवाल बढ़ता देख वहां पर गौतमपल्ली थाने की पुलिस पहुंची और विरोध कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को थाने लेकर आ गई। थाने पहुंचे नेताओं ने समाजवादी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए और साथ ही धमकी भी दी कि अखिलेश यादव को सीएम नहीं बनने देंगे।

प्रदर्शनकारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आरएस यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने सुलतानपुर की लंभुआ विधानसभा सीट से संतोष पांडेय को चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने दावा किया कि संतोष पांडेय पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन पर हत्याओं का आरोप है। ऐसे में क्षेत्र की जनता उन्हें पसंद नहीं करती है। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी संतोष पांडेय को टिकट दिया गया था और वो तीसरे नंबर पर थे। आरएस यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को हम लोग सीएम के रूप में देखना चाहते थे, लेकिन उनके रवैये ने हमें काफी निराश किया है। गुंडों, माफियाओं को टिकट देकर पार्टी के नेताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संतोष पांडेय की जाति की आबादी भी काफी कम है और वो भी उनके कृत्यों के कारण विरोध में हैं। इसका नुकसान सपा को उठाना होगा। उन्होंने कहा कि अब तक अखिलेश यादव को वह अपना नेता मानते आये थे लेकिन उनसे अब काफी निराशा हो गई है।

Read also: समाजवादी पार्टी ने किया ऐलान, अखिलेश लड़ेंगे करहल सीट से चुनाव

शिवपाल भी बेबस हैं

आरएस यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शिवपाल यादव भी अब बेबस हो गए हैं। हम तन-मन-धन से उनके साथ खड़े रहे लेकिन अखिलेश ने मात्र एक टिकट देकर उनका अपमान किया है। अखिलेश यादव अपने परिवार को भी एडजस्ट नहीं कर पा रहे हैं। शिवपाल यादव भी अब उनके सामने बेबस पड़ गए हैं। हमने सालों मेहनत की है, ऐसे में अपराधियों को टिकट देकर अखिलेश यादव किये कराये पर पानी फेर रहे हैं।

फरसे से कर शंबुक की हत्या कर रहे हैं अखिलेश

आरएस यादव सपा मुखिया अखिलेश से खासे नाराज दिख रहे थे। उन्होंने अखिलेश से कहा कि वो फरसे का उद्घाटन कर रहे हैं और उन्हीं लोगों को टिकट दे रहे हैं। लेकिन दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव फरसे से शंबुक की हत्या कर रहे हैं। उनके साथ मजबूती से हम लोग खड़े रहे और आज क्या मिला। अखिलेश यादव को सोचना चाहिये कि जिनको वो टिकट दे रहे हैं, उस समाज के लोग आज किसके साथ हैं।

Read also: विधान सभा चुनाव लड़ने से डर रहे हैं अखिलेश यादव : केशव प्रसाद मौर्य

अखिलेश यादव को हराने का लिया प्रण

बेहद नाराज दिख रहे प्रसपा प्रवक्ता ने कहा कि इस देश का दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक भावुकता में अखिलेश के साथ आ गया है, लेकिन अब उनकी पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो वो अखिलेश को सीएम बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन अब उनको हराकर दिखाएंगे। अखिलेश यादव को सीएम नहीं बनने देंगे। हालांकि उन्होंने आगे की रणनीतियों का खुलासा करने से साफ इनकार कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related