राहुल की अपील का असर, कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी

उत्तराखंडराहुल की अपील का असर, कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी

Date:


राहुल की अपील का असर, कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी

कोलकाता: पूरे देश में जारी कोरोना संक्रमण की सुनामी और पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां और उन्माद के बीच TMC प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी यह ऐलान किया है कि वह अब कोलकाता में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। इस बाबत TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। ममता की ओर से यह फैसला राहुल गाँधी की उस अपील के बाद आया है कि जिसमें राहुल पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार न करने की घोषणा की थी और दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं से भी ऐसा करने की अपील की थी.

डेरेक ओ ब्रायन ने किया ट्वीट
TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया कि, “बंगाल चुनाव को लेकर CM ममता बनर्जी अब कोलकाता में प्रचार नहीं करेंगी। वह प्रतीकात्मक तौर पर शहर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सिर्फ एक बैठक ही करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने बाकी सभी जिलों में भी अपनी चुनावी रैलियों का समय को घटा दिया है। अब वही सिर्फ 30 मिनट की रैली ही करेंगी।”

एक चरण में चुनाव कराने की मांग की थी
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इससे पहले यह मांग भी की थी कि बंगाल के बाकी चरणों के चुनाव अब एक साथ करा दिए जाएं। बता दें कि ममता बनर्जी से पहले कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने भी यह ऐलान किया था कि वह कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते बंगाल में अपनी सभी आगामी सभी चुनावी रैलियों को रद्द कर रहे हैं। हालाँकि, राहुल ने बंगाल में सिर्फ दो ही रैलियां की थीं।

Read also: सभी को मिले कोरोना वैक्सीन लगाने की छूट: मायावती

कोरोना से देश बेहाल
बता दें कि पिछले 24 घंटों में देश में कुल 2,75,306 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान 1625 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...