मेरठ शहर में आज भी कोरोना संक्रमण का कहर जारी , बेबस लोग इलाज़ के लिए दर दर भटक रहे है। ना तो अस्पतालो में ऑक्सीजन है न दवाइयों की आपूर्ति ही ,और न ही बेड मिल पा रहे। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग संक्रमण रोकने में नाकाम और बेबस साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीरें ही बयां कर रही हैं सच्चाई।

1538 लोग संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मेरठ में आज 1538 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. इसके बाद शहर में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 37892 हो गयी है, वहीँ शहर में आज कोरोना संक्रमण से पांच व्यक्ति की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 474 हो चुकी है.

325417 लोगों को लगा टीका
आंकड़ों के मुताबिक मेरठ में उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या बढ़कर 11455 हो चुकी है, वहीँ उपचारित मरीज़ों की संख्या 25963 है. दूसरी ओर शहर में टीकाकरण अभियान के तहत अबतक 325417 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चूका है.

