सरकार ने एक साल तक नई योजना पर लगाईं रोक

फीचर्डसरकार ने एक साल तक नई योजना पर लगाईं रोक

Date:


सरकार ने एक साल तक नई योजना पर लगाईं रोक

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है कि एक साल तक केंद्र सरकार की ओर से किसी भी नई योजना को मंजूरी नहीं मिलेगी। वित्त मंत्रालय के आदेश में यह भी कहा गया है कि नई योजनाओं के खर्च पर भी एक साल तक रोक लगाई गई है।वित्त मंत्रालय की ओर से सभी मंत्रालयों से कहा गया है कि वे वित्त मंत्रालय को नई योजनाओं के लिए अनुरोध भेजना बंद करें, क्योंकि इस साल कोई भी नई योजना के लिए खर्चा नहीं किया जाएगा। 31 मार्च 2021 तक किसी नई योजाना को अगले आदेश तक सैद्धांतिक स्वीकृति इस वित्तीय वर्ष में नहीं दी जाएगी। 31 मार्च 2021 के बाद इस संबंध में आदेश जारी किए जाऐंगे।

वित्त मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि इस साल केवल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज और हाल ही में लाए गए आत्मनिर्भर भारत की नीतियों के तहत की गई घोषणाओं में खर्च करने की अनुमति दी जाएगी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष (2020-21) में किसी अन्य योजना को मंजूरी नहीं दी जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...