मेरठ : कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से सुस्त पड़े बाजार में इस बार अच्छे व्यापार की संभावना है। इलेक्ट्रानिंक सामान के साथ ही वाहन और एप्लायंसेज कंपनियां को इस बाद बिक्री में सुधार की उम्मीद हैं। बाजार में कार, दोपहिया वाहन और घरेलू एप्लायंस की मांग में वृद्धि दर्ज की गई है।
Read also: एचडीएफसी के विलय से बाजार में आई रौनक
एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और अन्य ड्यूरेबल चीजों में इस बार 25 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। दरअसल, इस अप्रैल को देश के अधिकांश राज्य स्तर पर नए साल के शुरुआत का मौसम कहा जाता है। कर्नाटक, तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में उगाडी,महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और पूर्वोत्तर में बिहू और उत्तर भारत में बैसाखी और चैत्र नवरात्रि से इसकी शुरुआत हुई है।
इस दौरान लोग घरों के लिए नए सामान खरीदते हैं। जिससे उम्मीद की जा रही है कि इस बार पिछले दो साल की तुलना में अच्छा व्यापार होगा।
Read also: Tomato-Onion Price Today: व्रत के सीजन में टमाटर और प्याज ने बिगाड़ा रसोई का गणित
चैत्र नवरात्र और बैसाखी के अलावा गुड़ी पड़वा पर सामान की मांग पिछले वर्षों के मुकाबले बेहतर है। इन त्योहारी हफ्ते में मांग 25 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। नवंबर से फरवरी तक गर्मी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण की बिक्री कम होती है। लेकिन अब इन उपकरणों की खरीद में तेजी दिखनी शुरू हो गई।

