Road Accident In Lucknow: मंगल हुआ अमंगल,दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत 30 घायल

उत्तर प्रदेशRoad Accident In Lucknow: मंगल हुआ अमंगल,दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की...

Date:


Road Accident In Lucknow: मंगल हुआ अमंगल,दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत 30 घायल

लखनऊ। आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। हादसा लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर हुआ। हाइवे पर मुमताज नगर ओवर ब्रिज पर खड़े वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में एक प्राइवेअ बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। यह निजी बस यात्रियों को दिल्ली से लेकर सिद्धार्थनगर जा रही थी। मुख्‍यमंत्री ने हादसे में मरे लोगों पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया।

Read also: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत

दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस—प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस और वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में पुलिस की मदद की। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने में पुलिस की मदद की।

Read also: ईरान में कार दुर्घटना, 35 विदेशी घायल

दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मुमताज नगर में एक ट्रक हाईवे पर खड़ा था। ट्रक को ओवरटेक कर बस आगे निकलने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वह पलट गई। बताया जाता है कि यह ट्रक खराब होने के कारण कई दिनों से खड़ा था। लोगों ने बताया कि बस पहले लहराई और उसके बाद पलटी। हादसे के दौरान बस में बैठे यात्रियों के बीच में चीखपुकार मच गई। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related