उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना ने छीन लीं 122 जिंदगियां

उत्तराखंडउत्तराखंड में जानलेवा कोरोना ने छीन लीं 122 जिंदगियां

Date:


उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना ने छीन लीं 122 जिंदगियां

शुक्रवार को मिले 5654 नये कोरोना संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण हर दिन नये रिकार्ड बना रहा है। यह रिकार्ड कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों से लेकर नये मरीजों के सामने आने तक के हैं। शुक्रवार को राज्य में कोरोना से रिकार्ड 122 मौतें होने से दहशत फैल गयी। वहीं आज रिकार्ड 5654 नये संक्रमित भी सामने आए हैं। राज्य में कोविड एक्टिव केस की संख्या 55886 हो गयी है।

उत्तराखंड में शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 1915, नैनीताल में 999, हरिद्वार में 856, यूएसनगर में 397, पौड़ी में 366, चमोली में 264, अल्मोड़ा में 220, रुद्रप्रयाग में 166, टिहरी में 140, उत्तरकाशी में 134, चंपावत में 105, पिथौरागढ में 66़, बागेश्वर में 26 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। आज मिले 5654 नये संक्रमितों के साथ राज्य में कुल 186772 केस कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। राज्य की कोरोना संक्रमण की दर बढ़ कर 4.89 प्रतिशत हो गयी है। वहीं रिकवरी दर 66.69 प्रतिशत तक गिर चुकी है। राज्य में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 237 हो गयी है।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन की होगी प्रभावी निगरानी
कोविड प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने विधायकों और अफसरों के साथ बैठक कर संक्रमण रोकने के उपायों के साथ ही आॅक्सीजन और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कमी को लेकर फीडबैक लिया। बीजापुर गेस्ट हाउस में शुक्रवार को हुई बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वैश्विक आपदा के कठिन दौर में जनप्रतिनिधि और अफसर क्षमता के अनुसार कार्य कर रहे हैं। फिर भी कई स्तर पर और तैयारी की जरूरत है। उन्होंने माइक्रो कंटेनमेंट जोन की प्रभावी निगरानी करने और होम आइसोलेशन किट के नहीं मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। बैठक में क्लेमनटाउन कैंट बोर्ड को 10 कंसन्ट्रेटर देने के साथ ही मेहूंवाला, प्रेमनगर, मसूरी और कोरोनेशन अस्पताल में आॅक्सीजन प्लांट जल्द से जल्द स्थापित करने के बारे में भी चर्चा हुई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related