नदी में शव बहाने वालों को परिणीति ने बताया ‘राक्षस’

बॉलीवुडनदी में शव बहाने वालों को परिणीति ने बताया ‘राक्षस’

Date:


नदी में शव बहाने वालों को  परिणीति ने बताया ‘राक्षस’

मुंबई: पिछले कुछ दिनों में बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की नदियों में कुछ शव बहते हुए पाए गए, जिससे देश में हड़ंकप मचा हुआ है. यह शव कोविड मरीजों के बताये जा रहे हैं. इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इस मुद्दे पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

परिणीति ने ऐसा करने वाले लोगों की तुलना राक्षस से कर डाली है. परिणीति ने अपने एक ट्वीट में लिखा- “यह महामारी मानवता में सबसे खराब स्थिति को सामने ला रही है. नदियों में बहते वे शव किसी की मां, बेटी, पिता या पुत्र थे. आपको कैसा लगेगा अगर आप उस नदी के तट पर हों और अपनी मां को बहते हुए देखें? ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता. राक्षस.”

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच यह खबर झकझोर कर रख देने वाली है. बिहार में करीब 10 से 12 शव गंगा नदी में बहते हुए देखे गए थे. इस घटना के बाद प्रशासन सकते में आया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...