आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल में नर्सेज को किया सम्मानित

मेरठ रीजनआईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल में नर्सेज को किया सम्मानित

Date:


आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल में नर्सेज को किया सम्मानित

अन्र्तराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल में कार्यक्रम आयोजित

कोविड-19 महामारी से लड़ने में नर्सेज द्वारा दिये जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को सराहा

मेरठ। कोरोना संक्रमण से मुकाबला करने में नर्सेज द्वारा किये जा रहे साहसिक कार्य को पूरे विश्व में सराहा जा रहा है। ये वह लोग हैं जो अपनी जान की परवाह किये बिना कोविड-19 महामारी से लड़ने में हम सबकी मदद कर रहे हैं। आज अन्र्तराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल में कार्यरत 55 नर्सेज और नर्सिंग छात्राओं को वैश्विक महामारी के दौर मेें उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नर्सिंग प्रधानाचार्या श्रीमती आशा यादव ने कहा कि नर्सेज संपूर्ण स्वास्थ संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं और उत्कृष्ट स्वास्थ सेवाओं में इनके महत्वपूर्ण योगदान को नाकारा नहीं जा सकता। नर्सेज एवं नर्सिंग स्टाॅफ ही है जो मरीज के सीधा संपर्क में रहता है और मरीज को सभी स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनका हौसला भी बढ़ता है जो किसी भी रोग का उपचार करने में बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने नर्सेज एवं नर्सिंग स्टाॅफ का मनोबल बढ़ाते हुए उनके कार्यो की सराहना की।

Read Also : बढ़ता जा रहा है ब्लैक फंगस इंफेक्शन का खतरा

आईआईएमटी लाइफ लाइन हाॅस्पिटल के मुख्य प्रबंधक श्री डी के शर्मा ने नर्सेज एवं नर्सिंग स्टाॅफ के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हें कर्तव्य निर्वहन के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया। हाॅस्पिटल में कार्यरत नर्सिंग सुपरिटेंडेट नैन्सी एवं नर्सिंग अध्यापिका रिंगकांगमई ने भी नर्सेज एवं नर्सिंग स्टाॅफ का उत्सावर्धन किया।

Read Also : IPPPR ने WHO पर साधा निशाना, कहा- खराब निर्णयों ने ले ली 33 लाख लोगों की जान

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related