कंगना के ऑफिस में BMC की कार्रवाई पर कोर्ट ने लगाईं रोक

बॉलीवुडकंगना के ऑफिस में BMC की कार्रवाई पर कोर्ट ने लगाईं रोक

Date:


कंगना के ऑफिस में BMC की कार्रवाई पर कोर्ट ने लगाईं रोक

मुंबई: मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान से करने के पर जारी विवाद के बीच बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित ऑफिस पर अवैध निर्माण को गिराने पहुंची। अपने ऑफिस की राम मंदिर से तुलना वाली कंगना की तरफ से बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर किया गया है, जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनते हुए एक्ट्रेस की संपत्ति पर BMC की कार्रवाई पर रोक लगा दी हैं।

कोर्ट द्वारा रोक लगाने के फैसले से पहले ही बीएमसी कंगना रनौत के ऑफिस में अंदर तक काफी अवैध निर्माण तोड़ चुकी है| कंगना आज मुंबई पहुंचने वाली हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बीएमसी अधिकारियों के हवाले बताया कि बीएमसी ने बुुधवार की सुबह 11 बजे ही तोड़फोड़ का काम शुरू कर दिया गया था। इसके पहले ही बीएमसी ने उनके बंगले पर एक दूसरा नोटिस चिपकाया था, जिसमें निर्माण गिराने की बात कही गई थी, जिसके बाद बीएमसी की एक टीम बांद्रा के पाली हिल के घर पर बुल्डोज़र और खुदाई मशीनें लेकर पहुंच गई और निगम की मंजूरी के बिना बनाए गए निर्माण को गिरा दिया गया।

कंगना ने इसके पहले अपने ऑफिस की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा था कि ‘महाराष्ट्र सरकार के गुंडे मेरी प्रॉपर्टी पर हैं और मेरी प्रॉपर्टी को गिराने की कोशिश कर रहे हैं.’ उन्होंने एक ट्वीट में महाराष्ट्र सरकार को बाबर और बीएमसी के कर्मचारियों को उसकी सेना बताया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...