फरवरी में देश का औद्योगिक उत्पादन 3.6% गिरा

बिज़नेसफरवरी में देश का औद्योगिक उत्पादन 3.6% गिरा

Date:


फरवरी में देश का औद्योगिक उत्पादन 3.6% गिरा

नई दिल्ली: भारत के औद्योगिक उत्पादन (IIP) में फरवरी के महीने में 3.6 फीसदी की गिरावट आई है. सोमवार को जारी आधिकारिक डेटा से यह जानकारी मिली है. नेशनल स्टेटस्टिकल ऑफिस (NSO) द्वारा जारी इंडैक्स ऑफ इंडस्ट्रीयल प्रोडक्शन (IIP) डेटा के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का आउटपुट फरवरी 2021 में 3.7 फीसदी गिर गया.

खनन का आउटपुट 5.5 फीसदी घट गया, जबकि ऊर्जा उत्पादन में फरवरी में 0.1 फीसदी की ग्रोथ हुई है. फरवरी 2020 में आईआईपी में 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी.

अप्रैल-फरवरी के दौरान, आईआईपी 11.3 फीसदी गिर गया. 2019-20 की इसी अवधि में इसमें एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी.

औद्योगिक उत्पादन को कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल मार्च से झटका लगा है, जब इसमें 18.7 फीसदी की गिरावट देखी गई थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...