शीला की जवानी’ पर जाह्नवी के जिम ने मचाया धमाल

बॉलीवुडशीला की जवानी’ पर जाह्नवी के जिम ने मचाया धमाल

Date:


शीला की जवानी’ पर जाह्नवी के जिम ने मचाया धमाल

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। जान्हवी कपूर अपने जिम वीडियो और तस्वीरों के कारण हमेशा से ही खबरों में छाई हुई हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने वेकेशन की बिकिनी तस्वीरें भी पोस्ट की थी। जो कि काफी तेजी से वायरल हुई। जहां पर जाह्नवी पहली दफा इतनी बोल्ड और ग्लैमर से भरपूर दिखाई दे रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने अपने थ्रोब्रैक वीडियो में जिम का एक वीडियो शेयर किया है। जान्हवी का ये वीडियो आप उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी देख सकते हैं। जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शीला की जवानी गाना गाते हुए स्लो मोशन में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो को इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि ज्ञान टिप-जब प्रोत्साहन की जरूरत हो तो शीला को विजुअलाइज करो।

कैटरीना कैफ के इस सांग पर जान्हवी कपूर का ये जबरदस्त वीडियो काफी देखा जा रहा है। कुछ फैंस ने जान्हवी कपूर का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related