‘The Kashmir Files’ का शो बीच में रोकने पर दर्शकों ने काटा हंगामा

उत्तर प्रदेश‘The Kashmir Files’ का शो बीच में रोकने पर दर्शकों ने काटा...

Date:


‘The Kashmir Files’ का शो बीच में रोकने पर दर्शकों ने काटा हंगामा

नोएडा। जिले के सेक्टर 38ए स्थित जीआईपी मॉल के सिनेमाघर में मंगलवार देर रात चल रही द कश्मीर फाइल्स (‘The Kashmir Files’) फिल्म के दौरान हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने जमकर हंगामा काटा। कारण था कि फिल्म के स्कीनिग को बीच में कुछ देर के लिए मूवी को बीच में रोका गया था। लोगों का आरोप था, कि सिनेमाघर के मैनेजर ने बीच मे फिल्म रोक दी। जिसके चलते उन्हें हंगामा करना पड़ा। हंगामें की सूचना मिलते पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गये और आरोपो को निराधार पाया. जाँच से पता कि AC में खराबी होने के कारण फिल्म के बीच में कुछ देर के लिए बीच में रोका गया था।

Read also: अभिनेत्री प्रणिता ने लोगों से द कश्मीर फाइल्स देखने की अपील की


जीआईपी मॉल के सिनेमाघर में द कश्मीर फाइल्स (‘The Kashmir Files’) फिल्म स्कीनिग को बीच में कुछ देर के लिए रुक जाने के दौरान हंगामा कर रहे ये लोग हिन्दू संगठनों से जुड़े है। लोगों का आरोप था, कि सिनेमाघर के मैनेजर एजाज खान ने बीच मे फिल्म रोक दी थी। जिसके चलते उन्हें हंगामा करना पड़ा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर चुप कराया।

इस संबंध में पुलिस के अधिकारियों कहना है कि जीआईपी मॉल में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों का आरोप था कि द कश्मीर फाइल्स मूवी को बीच में कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि जाँच से पता कि AC में खराबी होने के कारण फिल्म के बीच में कुछ देर के लिए बीच में रोका गया था।


Read also: द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने पर असमंजस में गहलोत सरकार

एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि सच्चाई यही हैं कि AC में खराबी होने के बाद रिपेयर करने में जो टाइम लगा उतनी देर तक मूवी रोकी गयी थी ! इस फिल्म को लेकर लोगों भावनात्मक जुडाव काफी हैं इसीलिए दर्शको को थोडा सा व्यवधान भी सहन नहीं हुआ और शोर मचाने लगे थे ! मामले को लेकर अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related