पटना। बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाम चार बजे राज्यपाल फागू सिंह चौहान से मुलाकात करने का समय मांगा है। इससे पहले जेडीयू की आज पार्टी विधायकों और सांसदों के साथ हुई बैठक में सभी विधायकों और सांसदों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया। सभी विधायकों ने एक सुर में कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वो हमेशा उनके साथ ही रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जो कुछ तय करेंगे वो उसका समर्थन करेंगे। बिहार की राजनीति में अभी शाम तक बड़े उलटफेर होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। हालांकि इसका अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन बताया जाता है कि अब ऐलान करना मात्र औपचारिकता ही रह गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेगे इसके बाद ही इसकी घोषणा भी करेंगे।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय जनता पार्टी के 16 मंत्री राज्य सरकार से इस्तीफा नहीं देंगे। वे सीएम नीतीश के फैसले का इंतजार करेंगे। वहीं भाजपा.और जदयू के बीच विवाद पर बिहार सरकार में मंत्री भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है। वो पटना जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिन रात मेहनत करके उद्योग पर पटरी पर लाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उद्योग पटरी पर रहेगी। बिहार की सियासत में घटनाक्रम तेजी से बदले हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश के साथ ही तेजस्वी यादव भी राज्यपाल से मुलाकात करने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो जानकारी ये भी है कि राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश अपना इस्तीफा भी सौंप सकते हैं। महागठबंधन और आरजेडी को मिलकर बिहार में सरकार बनाने की बात पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने बताया कि अभी बैठक में यही बात होने जा रही है। उम्मीद है ऐसा ही होगा। बैठक के बाद पूरी तस्वीर साफ होगी। अब बिहार को महागठबंधन की जरूरत है।
