रेल के डिब्बे में लिखा 5 डिजिट का कोड खोलता है ट्रेन के सारे राज

बिज़नेसरेल के डिब्बे में लिखा 5 डिजिट का कोड खोलता है ट्रेन...

Date:

बिजनेस:- आज में समय मे कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो ट्रेन से सफर न करता हो क्योंकि ट्रेन यात्रा काफी आरामदायक और सुरक्षित यात्रा मानी गई है। लेकिन जब हम ट्रेन की यात्रा करते हैं तो हमे ट्रेन के डिब्बे पर अलग अलग तरह के नम्बर लिखे दिखाई देते हैं और हमे उसका ठीक मतलब नहीं पता होता है तो हम काफी परेशान होते हैं कि आखिर इंडियन रेलवे ने ट्रेन के डिब्बे पर यह नम्बर क्यों लिखे हैं और इसका मतलब क्या है। 
लेकिन ट्रेन के डिब्बे पर एक 5 डिजिट का ऐसा नम्बर लिखा रहता है जो किसी विशेष ट्रेन में नहीं बल्कि हर एक ट्रेन में लिखा होता है। रेलवे इन 5 नम्बर में ट्रेन की बोगी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को छुपा कर रखती है। तो आईए जानते हैं इन पांच नंबर की रहस्यमयी कहानी। असल मे रेलवे इन 5 नम्बर में ट्रेन के डिब्बे का निर्माण कब हुआ यह जानकारी छुपा कर रखता है और यह बोगी किस प्रकार की है यह भी बताता है। अगर हम पहले की दो डिजिट की बात करे तो यह ये बताते हैं कि इस बोगी का निर्माण कब हुआ था वही पीछे के तीन डिजिट बोगी की क्लास बताते हैं। 
अगर ट्रेन में लिखा है 06789 तो 06 का मतलब होगा की यह बोगी 2006 में बनी है वही 789 का अर्थ बोगी की क्लास से जुड़ा होगा। अगर 789 जनरल कैटेगरी है तो 17896 में 896 स्लीपर कैटेगरी होगी। इस सिस्टम को समझने के लिए आप चार्ट का उपयोग भी कर सकते हैं। 
001-025 : AC First class
026-050 : Composite 1AC + AC-2T
051-100 : AC-2T
101-150 : AC-3T
151-200 : CC (AC Chair Car)
201-400 : SL (2nd Class Sleeper)
401-600 : GS (General 2nd Class)
601-700 : 2S (2nd Class Sitting/Jan Shatabdi Chair Class)
701-800 : Sitting Cum luggage Rake
801 + : Pantry Car, Generator or Mail

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related