मेरठ। देश के कई राज्यों में इस समय पेट्रोल डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। पंजाब, हरियाणा और मध्यप्रदेश में तेल कंपनियां मांग के अनुरूप पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं कर पा रही हैं। वहीं उत्तराखंड में भी कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि यूपी में भी पेट्रोल और डीजल की किल्लत संभव हो सकती है। एमपी में आपूर्ति 50 फीसदी प्रभावित हो गई है। पेट्रोल डीजल की किल्लत के बारे में कोई भी आधिकारिक रूप से बताने को तैयार नहीं है। वहीं तेल कंपनियों के अधिकारी भी खुलकर बात नहीं कर रहे। चर्चा है कि पेट्रोल और डीजल पर हो रहे घाटे के कारण ऐसा हो रहा है।
Also read: आज सोमवार को पेट्रोल पंपों पर ये है पेट्रोल डीजल का भाव
हालांकि अभी यूपी में सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। लेकिन कंपनियां नकद रुपये के बाद ही तेल की सप्लाई कर रही हैं। वहीं हरियाणा और पंजाब में नकद भुगतान की बात कंपनियां की ओर से की जा रही है। मप्र, हरियाणा और पंजाब में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कमी शुरू हो गई। हालांकि, इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के पंपों पर ज्यादा समस्या नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन इन पर दबाव बढ़ने से यहां पर भी इसकी परेशानी शुरू हो जाने की आशंका है।
Also read: जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव, तेल कंपनियों ने ये दी राहत
तेल कंपनियों का कहना है कि इस समय डीजल पर 23 और पेट्रोल में 16 रुपये प्रति लीटर का घाटा उठाना पड़ रहा है। इस कारण से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कम हो रही है। कुछ राज्यों में तो जिले के जिलाधिकारियों से खपत के अनुसार पेट्रोल और डीजल आपूर्ति की मांग की है। बता दें कि केंद्र सरकार ने गत 21 मई को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी थी। इससे बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर ब्रेक लग गया था। इसकी कीमत कम हो गई थी। उसके बाद से ही तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करने में घाटे की बात कर रही हैं। इसी कारण से पूरी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। तेल कंपनियां पंप मालिकों से कह रही हैं कि वो आठ घंटे तक पंप खोलें। तेल कंपनियों से सप्लाई नहीं मिलने के चलते पंजाब के कई इलाकों जैसे माझा और दोआबा के 50 से अधिक पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। जबकि अन्य पंपों पर तेल सप्लाई देरी से मिलने पर पांच से छह घंटे तक तेल नहीं मिल रहा है।

