कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पहले ही दिन इस बाद के दावेदार वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अपने प्रतिनिधि को भेजकर कांग्रेस ऑफिस में बने चुनाव कार्यालय से नामांकन पत्र माँगा लिया है, उनके लिए नॉमिनेशन फॉर्म लेने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस से जुड़े आलिम ने लिया। उससे पहले शशि थरूर ने कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को सूचित कर दिया था कि आलिम साहब उनका अधिकृत पत्र लेकर नॉमिनेशन फॉर्म लेने आएंगे, कृपया उन्हें फॉर्म दे दीजियेगा। थरूर के नॉमिनेशन फॉर्म लेने से अब ये तय हो गया है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव होना तय है, इसबार कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष निर्विरोध नहीं चुना जायेगा।
इससे पहले आज सुबह मधुसूदन मिस्त्री केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के कार्यालय में बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, यह प्रक्रिया 30 सितम्बर तक जारी रहेगी और सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कोई भी उम्मीदवार या उसका अधिकृत प्रतिनिधि नॉमिनेशन पेपर आकर ले सकता है और नामांकन कर सकता है. बता दें नामांकन पत्र जमा करने उम्मीदवार को स्वयं ही केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के कार्यालय आना पड़ेगा।
वहीँ गाँधी परिवार खेमे के करीबी अशोक गेहलोत अपना नामांकन पत्र कब मंगाएंगे अभी साफ़ नहीं हुआ है क्योंकि ख़बरों के मुताबिक उन्होंने अभी भी राजस्थान का मुख्यमंत्री बने रहने की उम्मीद नहीं छोड़ी है. राजनीतिक गलियारों में चल रही ख़बरों की माने तो वो अभी भी इस कोशिश में लगे हुए हैं कि अगर एक व्यक्ति एक पद उनकी राह का रोड़ा बन ही जाय तो कम से कम ऐसा हो जाय कि राजस्थान में सीएम की कुर्सी पर कोई उनका ही वफादार बैठ सके ताकि आगे अगर कुछ और स्थिति बने और उन्हें राजस्थान लौटना पड़े तो उन्हें ज़्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े, शायद उनकी इसी कोशिश को देखते हुए ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने पार्ट टाइम अध्यक्ष की बात को उछाला है.

