टेस्ला पॉवर की डीलरमीट में सामने आया कम्पनी का विजन, नए उत्पाद जल्द मचाएंगे मार्केट में धूम

प्रेस रिलीज़टेस्ला पॉवर की डीलरमीट में सामने आया कम्पनी का विजन, नए उत्पाद...

Date:


टेस्ला पॉवर की डीलरमीट में सामने आया कम्पनी का विजन, नए उत्पाद जल्द मचाएंगे मार्केट में धूम

आगरा। कारोबार की सुस्त रफ़्तार में जोश भरती एक के बाद एक शानदार स्पीच, मार्केट में बैटरी की बढ़ती डिमांड पर रोशनी डालती रिपोर्ट मौक़ा था आगरा स्थित होटल डबल ट्री बॉय हिल्टन में टेस्ला पॉवर बैटरी यूएसए द्वारा आयोजित डीलर्स मीट के शानदार आयोजन किया। टीम टेस्ला के अधिकारियों ने आयोजन का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया उसके बाद आगरा डिस्ट्रीब्यूटर रोहित जैन द्वारा कम्पनी सीईओ रोहित करन, बिजनेस हेड संदीप अवस्थी, जेडएसएम सचिन सारस्वत का बुके देकर स्वागत किया।

जल्द मार्केट में आएगी टेस्ला पॉवर के नए उत्पादों की रेंज
इस मौके पर सीईओ रोहित करन ने कम्पनी के विस्तार, मिशन व विजन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कम्पनी जल्द अपने प्रमुख उत्पादों में नए प्रोडक्ट की भरमार करने वाली है जिनमें प्रमुख रूप से यूपीएस बैटरी, ट्रैक्टर बैटरी, डिजिटल इन्वर्टर व वाटर प्लांट शामिल होंगे। अभी कम्पनी प्रमुख रूप से डिस्ट्रीब्यूटरशिप, टेस्लापावर शॉप, प्रमुख शहरों में सीएंडएफ के विस्तार भी कर रही है ताकि कम्पनी द्वारा अपने प्रोडक्टस को देश के कोने-कोने तक पहुँचाया जा सके। इसके बाद बिजनेस हेड संदीप अवस्थी ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति के बारे में विस्तार से बताया।

सवाल जवाब में डीलर्स की जिज्ञासाओं को किया शांत
इस दौरान कम्पनी के अधिकारियों ने सवाल-जवाब सत्र के दौरान डीलर्स की जिज्ञासाओं को शांत किया। जेडएसएम सचिन सारस्वत ने अपने प्रभावी सम्बोधन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, उन्होंने इस मौके पर सभी को आने वाले समय में कंपनी का डटकर साथ देने के लिए वादा लिया। फिर सभी के लिए आकर्षक स्कीम की घोषणा की गयी और सभी को स्कीम से जुड़ने के लिए फार्म भी वितरित किये गये।अंत में कंपनी सीईओ रोहित करन ने डीलर्स मीट में शामिल होने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related