ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं: प्रियंका वाड्रा

उत्तराखंडब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में भाजपा ने सारी हदें पार कर...

Date:


ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं: प्रियंका वाड्रा

नई दिल्ली: यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान महिलाओं से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले पर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी. आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं. सरकार वही, व्यवहार वही.”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कई जिलों में हिंसा हुई. ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में सपा प्रत्याशी रितु सिंह और उनकी महिला प्रस्तावक के कपड़े फाड़े गए.

पसगवां ब्लॉक की सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...