Jammu And Kashmir Killings: कश्मीर में दो हिन्दुओं पर आतंकियों की फायरिंग, एक की मौत

नेशनलJammu And Kashmir Killings: कश्मीर में दो हिन्दुओं पर आतंकियों की फायरिंग,...

Date:

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा कश्मीरी पंडितों पर हमलों और हत्याओं का सिलसिला थमा नहीं है. लक्षित हत्याओं के इस सिलिसले में शोपियां के छोटीपुरा इलाके में एक सेब के बाग में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक भाई की मौत हो गए जबकि दूसरा बुरी तरह घायल है. दोनों भाई कश्मीरी हिंदू हैं. मरने वाले की पहचान सुनील कुमार भट्ट के रूप में हुई है वहीँ घायल हुए भाई का नाम पिंटू कुमार है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद कश्मीर के अल्पसंख्यक समुदाय में सरकार के प्रति भारी रोष है. नाराज़ कश्मीरी पंडित का कहना है कि आतंकी लगातार कश्मीरी हिन्दुओं को निशाना बना रहे हैं, सरकार कोई सुरक्षा नहीं दे पा रही है. बता दें कि कश्मीर घाटी में आतंकी बाहरी मजदूरों, अल्पसंख्यकों और सुरक्षा बलों पर लगातार हमले कर रहे हैं. पिछले 2 दिनों में आतंकियों के हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. 

अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, आतंकवादियों ने शोपियां के चोटीपोरा इलाके में एक सेब के बाग में आम नागरिकों पर फायरिंग की जिसमें दो सगे भाइयों में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. दोनों ही व्यक्ति कश्मीरी हिन्दू हैं. कश्मीर में लक्षित हत्याओं की वजह से दहशत का माहौल बना हुआ है. लगातार हो रही इन लक्षित हत्याओं पर कश्मीरी पंडित सरकार से सुरक्षा की गुहार लगा लगाकर थक गए है मगर सरकार बड़े बड़े वादों और आश्वासनों से काम चला रही है. 

Read also: Indian Army: अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन में अब भारतीय सेन्य अधिकारियों की होगी सीधी एंट्री

इससे पहले सोमवार को बडगाम जिले के चदूरा इलाके में आतंकवादियों ने दो ग्रेनेड हमले किए, हमले में नागरिक करण कुमार सिंह बुरी तरह घायल हो गया. कश्मीर पुलिस कण्ट्रोल रूम पर जो दूसरा ग्रेनेड फेंका गया उसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में एक आतंकियों से हुई मुठभेड़ में घायल हुए एक पुलिसकर्मी की सोमवार को मृत्यु हो गई.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related