बिजनौर। बिजनौर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बांटने पर एक दंपती को आईएसआई की तरफ से सर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। दंपती के घर की दीवार पर धमकी भरा पत्र चस्पा किया है। धमकी भरे इस पत्र के नीचे आईएसआई लिखा हुआ है। धमकी मिलने के बाद से दोनों पति और पत्नी दहशत में हैं। दंपती ने इसकी शिकायत थाने में की है। जिसके बाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं दंपती को यह धमकी देकर किकसी ने शरारत तो नहीं की है। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में जश्न मनाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच कुछ देश विरोधी लोग सक्रिय हो गए। जो तिरंगा बांटने और फहराने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कुशीनगर में जहां कुछ लोगों ने पाकिस्तान का झंडा लगाया तो वहीं पश्चिमी उप्र के बिजनौर में तिरंगा बांट रही महिला और उसके पति को सर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने पत्र में अंतिम शब्द आईएसआई लिखे हैं। बता दें कि आईएसआई पाकिस्तान खुफिया एजेंसी है जो कि भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों को रचने का काम करती है। किरतपुर में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके पति हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों में तिरंगा झंडा बांट रहे थे। दंपती हर घर जाकर तिरंगा झंडा बांटने का काम काफी जोश के साथ कर रहा था। इसी दौरान दंपती के घर के बाहर किसी से धमकी भरा पत्र चस्पा कर दिया। जिसमें तिरंगा झंडा बांटने पर सर तन से जुदा करने की धमकी लिखी है।
Read also: Indian Army: अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन में अब भारतीय सेन्य अधिकारियों की होगी सीधी एंट्री
जान से मारने की धमकी का पत्र मिलने के बाद से दंपती और परिवार के अन्य लोग दहशत में हैं। ऐसे ही दो और धमकी भरे पत्र मिले है। मोहल्ला बुद्धूपाड़ा की रहने वाली महिला शशि आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। महिला के पति अरुण कश्यप का होटल हैं। दोनों ही मोहल्ले में हर घर तिरंगा अभ्यिान के तहत झंडा वितरित कर रहे थे। रविवार की प्रातः उनके घर के बाहर एक धमकी भरा पत्र चस्पा मिला। धमकी भरे पत्र में लिखा था ‘अन्नु तुझे बहुत घर-घर तिरंगा देने की बहुत खुशी है। तेरा भी सर तन से जुदा करना पड़ेगा। पत्र के नीचे लिखा था आईएसआई के साथी। इसी प्रकार के धमकी के दो पत्र और घर के सामने ठेली पर तथा चाय की दुकान पर मिलें। तीनों ही पत्र में नाम अन्नु लिखा था। वहीं इस पूरे मामले को और पत्र को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगा रही है कि कहीं ये किसी शरारती तत्व की शरारत तो नहीं है। पत्र की लिखाई का भी मिलान किया जा रहा है।

