Kanwar Yatra News: कांवड़ यात्रा पर मंडराया आतंकी खतरा,गृहमंत्रालय ने दिए सतर्क रहने के निर्देश

उत्तर प्रदेशKanwar Yatra News: कांवड़ यात्रा पर मंडराया आतंकी खतरा,गृहमंत्रालय ने दिए सतर्क...

Date:

मेरठ। सावन माहीने की शुरूआत होते ही पश्चिमी उप्र के अलावा पूरे देश में कांवड़ यात्रा का तैयारी शुरू हो चुकी हैं। इस बीच, इन कांवड़ यात्राओं को कट्टरपंथियों या आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने के संकेत भी मिले हैंं। इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सतर्क रहने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।  सावन लगते ही गुरुवार से पवित्र नदियों से शिव मंदिरों में जल अर्पित करने के लिए कांवड़ यात्रियों के जत्थे अपने गंतव्य की ओर रवाना होने शुरू हो गए हैं। पश्चिमी उप्र के अलावा हरियाणा,दिल्ली,राजस्थान के अलावा देश के अनेक राज्यों में बड़े पैमाने पर कांवड़ यात्राएं निकाली जाती हैं।

Read also: SBSP President OmPrakash Rajbhar: सुभासपा करेगी द्रोपदी मुर्मू का समर्थन, राजभर बोले सपा को हमारी जरूरत नहीं

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इस बार कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा कि वे कांवड़ियों की सुरक्षा बढ़ाने के तत्काल पुख्ता इंतजाम करें। सूत्रों के मुताबिक गुप्तचरों की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों को अलर्ट किया है। इन राज्यों को कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सतर्कता बढ़ाने की सलाह दी गई है। गृह मंत्रालय ने रेलवे को भी कांवड़ यात्रियों पर  हमले के खतरे को देखते हुए ट्रेनों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए। एडवाइजरी के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह के खतरे से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related