Terrorist Saharanpur Nupur Sharma: नूपुर शर्मा को मारने की साज़िश, सहारनपुर से पकड़ा गया आतंकी

उत्तर प्रदेशTerrorist Saharanpur Nupur Sharma: नूपुर शर्मा को मारने की साज़िश, सहारनपुर से...

Date:

पैग़म्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर देश और दुनिया में भाजपा नेता नूपुर शर्मा काफी चर्चित हुई थीं, उनको जान से मारने की धमकियाँ भी मिली थीं. नूपुर शर्मा अपनी जान पर खतरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची थीं. अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक नूपुर की जान को अब भी खतरा बना हुआ है क्योंकि सहारनपुर से ATS ने जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े एक आतंकी मुहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया है जिसे नूपुर शर्मा की हत्या की ज़िम्मेदारी मिली हुई थी. पकडे गए आतंकी से पूछताछ में यह बात सामने आयी कि उसे यह टास्क पाकिस्तान से जैश की टीम ने दिया था. 

एटीएस नेद्वारा प्रेस नोट में बताया गया है कि उसे सूचना मिली थी कि सहारनपुर के गंगोह थाना के कुंडाकलां गांव में एक शख्स आत्मघाती हमले की तैयारी कर रहा है. मुहम्मद नदीम नाम का यह शख्स  जैश और तहरीक-ए-तालिबान से प्रभावित था. हमले की तैयारी के लिए ट्रेनिंग मटीरियल उसे सोशल मीडिया के ज़रिये  तहरीक-ए-तालिबान का आतंकी सैफुल्ला उपलब्ध करा रहा था.  

Read also: Pakistan Econmic Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने किया सी 130 विमान का सौदा, बेल्जियम से हुई डील

ATS ने जब आतंकी के फोन की जांच की तो उसमें एक डॉक्यूमेंट Explosive Course Fidae Force के नाम से मिला। इसके अलावा आतंकी नदीम के फोन से जैश-ए-मुहम्मद और तहरीके तालिबान के आतंकियों से चैट और ऑडिया मैसेज भी मिले हैं. नदीम से पूछताछ में पता चला कि वह व्हॉट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक मैसेंजर जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए कई वर्षों से जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान के संपर्क में है.

इन आतंकी संगठनों ने उसे दो दर्जन से ज़्यादा वर्चुअल नंबर और सोशल मीडिया आईडी बनाकर दी थीं. उसने इन आतंकियों से वर्चुअल नंबर क्रिएट करने की ट्रेनिंग ली हुई थी. एटीएस के मुताबिक वह जल्द ही पाकिस्तान जाने वाला था. एटीएस के मुताबिक भारत में आतंकी नदीम के संपर्क में और लोग भी हैं जिनकी तलाश के लिए टीमें लगाईं जा चुकी हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related