विदेशों में स्थित हैं ये प्रसिद्ध मंदिर, यहां जरूर करें तीर्थ दर्शन

ट्रेवलविदेशों में स्थित हैं ये प्रसिद्ध मंदिर, यहां जरूर करें तीर्थ दर्शन

Date:


विदेशों में स्थित हैं ये प्रसिद्ध मंदिर, यहां जरूर करें तीर्थ दर्शन

भारत के अलावा विदेशों में भी कई सारे मंदिर ऐसे हैं जिन्हें देखकर श्रद्धालुओं की आंखेंं खुली की खुली रह जाती है. इन मंदिरों के चमत्कार और इनके वास्तुकला के चर्चे पूरे विश्व में हैं. आइए आपको तस्वीरों के माध्यम से बताते हैं विदेशों में स्थित इन विशाल मंदिरों के बारे में. 

अक्षरधाम मंदिर

विदेशों में स्थित हैं ये प्रसिद्ध मंदिर, यहां जरूर करें तीर्थ दर्शन
Image Source: Google

 न्यू जर्सी  में स्थित अक्षरधाम मंदिर के चर्चे तो संपूर्ण विश्व में है. ये अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Mandir) परिसर करीब 160 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. इसके निर्माण में यूज किये गए पत्थरों को यूरोप से मंगवाया गया था. उसके बाद इन्हें राजस्थान में हाथों से तराशकर तैयार किया गया था. 

अंकोरवाट

विदेशों में स्थित हैं ये प्रसिद्ध मंदिर, यहां जरूर करें तीर्थ दर्शन
Image Source: Google

कंबोडिया  स्थित ये विष्णु मंदिर विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है. ये मंदिर 400 एकड़ में फैला हुआ है. इस विशाल मंदिर का निर्माण खमेर साम्राज्य के राजा सूर्यवर्मा द्वितीय  ने (1049-66 ई.) करवाया था. अब यह एक विश्व विरासत स्थल बन चुका है. 

बातू गुफा मंदिर

विदेशों में स्थित हैं ये प्रसिद्ध मंदिर, यहां जरूर करें तीर्थ दर्शन
Image Source: Google

विदेशी मंदिरों में मलेशिया के क्वालालंपुर  के पास स्थित यह मंदिर भगवान मुरुगन यानी कार्तिकेय को समर्पित है. यह मंदिर चूना पत्थर के पहाड़ों के बीच स्थित है. इस गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए 272 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है. मंदिर का मुख्य आकर्षण इसके द्वार पर प्रभु मुरुगन की 140 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा है. 

ढाकेश्वरी मंदिर

विदेशों में स्थित हैं ये प्रसिद्ध मंदिर, यहां जरूर करें तीर्थ दर्शन
Image Source: Google

माता रानी के 52 शक्तिपीठों में से एक यह मंदिर बांग्लादेश  में स्थित है. कहते हैं कि 12 वीं शताब्दी में सेन राजा बल्लाल सेन ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था. मान्यता के अनुसार यहां देवी सती के आभूषण गिरे थे. ढाकेश्वरी देवी के नाम पर ही बांग्लादेश की राजधानी का नाम भी ढाका रखा गया. 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...