भारत के अलावा विदेशों में भी कई सारे मंदिर ऐसे हैं जिन्हें देखकर श्रद्धालुओं की आंखेंं खुली की खुली रह जाती है. इन मंदिरों के चमत्कार और इनके वास्तुकला के चर्चे पूरे विश्व में हैं. आइए आपको तस्वीरों के माध्यम से बताते हैं विदेशों में स्थित इन विशाल मंदिरों के बारे में.
अक्षरधाम मंदिर
न्यू जर्सी में स्थित अक्षरधाम मंदिर के चर्चे तो संपूर्ण विश्व में है. ये अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Mandir) परिसर करीब 160 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. इसके निर्माण में यूज किये गए पत्थरों को यूरोप से मंगवाया गया था. उसके बाद इन्हें राजस्थान में हाथों से तराशकर तैयार किया गया था.
अंकोरवाट
कंबोडिया स्थित ये विष्णु मंदिर विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है. ये मंदिर 400 एकड़ में फैला हुआ है. इस विशाल मंदिर का निर्माण खमेर साम्राज्य के राजा सूर्यवर्मा द्वितीय ने (1049-66 ई.) करवाया था. अब यह एक विश्व विरासत स्थल बन चुका है.
बातू गुफा मंदिर
विदेशी मंदिरों में मलेशिया के क्वालालंपुर के पास स्थित यह मंदिर भगवान मुरुगन यानी कार्तिकेय को समर्पित है. यह मंदिर चूना पत्थर के पहाड़ों के बीच स्थित है. इस गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए 272 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है. मंदिर का मुख्य आकर्षण इसके द्वार पर प्रभु मुरुगन की 140 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा है.
ढाकेश्वरी मंदिर
माता रानी के 52 शक्तिपीठों में से एक यह मंदिर बांग्लादेश में स्थित है. कहते हैं कि 12 वीं शताब्दी में सेन राजा बल्लाल सेन ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था. मान्यता के अनुसार यहां देवी सती के आभूषण गिरे थे. ढाकेश्वरी देवी के नाम पर ही बांग्लादेश की राजधानी का नाम भी ढाका रखा गया.

