Weather Update Today: IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली-NCR में तापमान बढ़ेगा। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भीषण बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि तीन सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय होने के आसार है। IMD के पूर्वानुमान केे अनुसार छत्तीसगढ़ में कल 2 सितंबर को बारिश होने की संभावना है।
Weather Forecast Today के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक सितंबर से चार सितंबर के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार तीन सितंबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मौसम? (Chhattisgarh Weather Update)
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार दो से छह सितंबर को छत्तीसगढ़ में हल्की/मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश
मौसम विभाग ने एक अगस्त से चार सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, तीन सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल में, दो-छह सितंबर के दौरान ओडिशा में भारी वर्षा होने और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। इसी के साथ, आंधी चलने की भी संभावना है।
IMD के अनुसार, आज यानी एक सितंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सितंबर को केरल में, चार सितंबर को उत्तरी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम छिटपुट बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

