सेल्फी लेने से पहले मुझे चुटकुला सुनाओ

मेरठ रीजनसेल्फी लेने से पहले मुझे चुटकुला सुनाओ

Date:


सेल्फी लेने से पहले मुझे चुटकुला सुनाओ

  • चौधरी अजीत सिंह के निधन की ख़बर सुनते ही फफक पड़े कार्यकर्ता
  • आरएलडी आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक नवनीत चौधरी ने बताया- किसी को रोने नहीं देते थे छोटे चौधरी

मेरठ। छोटे चौधरी किसी को रोने नहीं देते थे। पार्टी के कार्यकर्ता हो या कोई अन्य जरूरतमंद उनके पास जाकर कोई खाली हाथ नहीं लौटता था। युवा कार्यकर्ताओ से भी वह पूरी आत्मीयता और परिवार के सदस्यों की तरह मिलते थे। आरएलडी आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक नवनीत चौधरी बताते हैं कि युवाओं के प्रति उनका व्यवहार सदा मधुर स्नेहिल रहता था। उनके इसी व्यवहार के चलते वह सबके दिल में बसे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जैसे ही छोटे चौधरी के निधन की सूचना मिली सभी कार्यकर्ता फफक-फफक कर रो पड़े।

सेल्फी लेने से पहले मुझे चुटकुला सुनाओ

हम आईटी सेल के कुछ साथी जयन्त चौधरी से मिलने उनके आवास पर गए हुए थे । वहां छोटे चौधरी साहब को देखते ही सभी के मन में सेल्फी लेने की इच्छा ने बल पकड़ लिया। लेकिन उनके व्यक्तित्व और कद को देखते हुए किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह सेल्फी लेने के लिए कहे। छोटे चौधरी की नज़र हम पर ही थी और सेल्फी लेने के हमारे इरादे और कहने में झिझक को चौधरी साहब तुरंत भांप गए । बस फ़िर क्या था चौधरी साहब ने हमें खुद ही अपने पास बुलाया। एक एक कर सबका नाम पूछा। कँहा से आये हो, क्या करते हो पूछा। उनका स्नेहिल व्यवहार देखकर सब भाव विभोर थे। तब तक मेरी हिम्मत भी बढ़ चुकी थी ।मैंने आखिर पूछ ही लिया “चौधरी साहब आपके साथ सेल्फी ले सकते हैं क्या” ? चौधरी साहब ने हँसकर कहा ‘एक सेल्फी में तुम लोग कँहा मानने वाले हो । चलो सबको बुलाओ । फिर उन्होंने कम उम्र और रंग बिरंगे कपड़े पहने युवाओं को अगली पंक्ति में खड़ा किया। जैसे ही सेल्फी क्लिक की जाने वाली थी उन्होंने तुरंत रोक दिया। एकाएक उनके इस अंदाज सब सहम से गए। लगा शायद कोई गुस्ताखी हो गयी। फिर उन्होंने अचानक सबके सामने सामने एक शर्त रखी। वह शर्त थी कि सेल्फी लेने से पहले मुझे चुटकुला सुनाओ । जब तक सब हँसेंगे नही सेल्फी नहीं ली जाएगी। इसके बाद तो जैसे सबकी सांस में सांस आई। चौधरी साहब ने तर्क दिया की हँसने से इंसान की फोटो अच्छी आती है और सेहत भी दुरुस्त रहती है । उसके बाद चुटकुलों का दौर लंबा चला और ठहाके लगाते हुए खूब सेल्फी ली गयी। चौधरी साहब का ठहाके लगाकर हँसना सदा याद आएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related