तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी जनशक्ति जनता दल

पॉलिटिक्सतेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी जनशक्ति जनता दल

Date:

न्यूज़ डेस्क – बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी बनाकर मैदान में उतरने का ऐलान किया है।

तेज प्रताप ने अपनी पार्टी का नाम जनशक्ति जनता दल रखा है। इस पार्टी का चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड होगा। उन्होंने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल से पार्टी का पोस्टर भी जारी किया।

पोस्टर शेयर करते हुए तेज प्रताप ने लिखा: “हम लोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए समर्पित हैं। हमारा लक्ष्य बदलाव कर एक नई व्यवस्था बनाना है।”

पार्टी के पोस्टर पर नारा लिखा है: “जनशक्ति जनता दल, सामाजिक न्याय – सामाजिक हक – संपूर्ण बदलाव। जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज – बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप।”

पार्टी के पोस्टर में तेज प्रताप ने 5 बड़े नेताओं की तस्वीरें लगाई हैं:

महात्मा गांधी

डॉ. भीमराव अंबेडकर

राम मनोहर लोहिया

जय प्रकाश नारायण

कर्पूरी ठाकुर

गौर करने वाली बात यह है कि इस पोस्टर में तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तस्वीर शामिल नहीं की है।

तेज प्रताप यादव ने घोषणा की है कि वे महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह वही सीट है जहां से वे 2015 में चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि महुआ उनकी कर्मभूमि है और वहां से कोई भी उम्मीदवार उनका मुकाबला नहीं कर पाएगा।

कुछ महीने पहले लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद से ही दोनों के रिश्तों में खटास खुलकर सामने आ चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...