शाओमी के ब्रांड रेडमी ने अपने पहले लैपटॉप की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। RedmiBook को तीन अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। पिछले साल Xiaomi ने MI Notebook से भारतीय Laptop मार्केट में एंट्री की थी।
पिछले ही साल Xiaomi ने Redmi को एक अलग ब्रांड की तरह मार्केट मे पेश किया था और बताया था कि इसक Brand के तहत Lifestyle प्रोडक्ट जैसे
ईयरबड्स, पावरबैंक व स्मार्टबैंड जैसे बेहतरीन प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे, कंपनी ने भारत में पहले ही अपने टीवी लॉन्च कर दिए हैं। रेडमी इंडिया ने अपने अपकमिंग लैपटॉप के लिए कैम्पेन #SuperStart हैशटैग इस्तेमाल किया है।
माइक्रोसॉफ्ट का वैश्विक स्तर पर 3 अरब गेमर्स को टैप करने का लक्ष्य : नडेला
ओप्पो इंडिया ने जियो के साथ रेनो6 सीरीज 5जी का किया ट्रायल
कम्पनी ने एक टीजर पोस्टर भी शेयर किया है जिसको देखने के बाद पता लगता है लैपटॉप में बेजल लेस डिस्प्ले होगी। हम आपको बताना चाहेंगे चीन में कंपनी के अभी तक तीन मॉडल हैं, लेकिन अभी तक यह पूर्ण रुप स्पष्ट नहीं है कि कौन से मॉडल को भारत में उतारा जाएगा। चीन में हाल ही में जल्द RedmiBook Pro 14 और RedmiBook Pro 15 को AMD Ryzen और 11वीं जेनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट मे पेश किया है। RedmiBook के अलावा MI का नया लैपटॉप भी आने की संभावना है, पर अभी यह मात्र एक संभावना है ।

