बाराबंकी में हुए भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत से उनके परिजनों में शोक की लहर

उत्तर प्रदेशबाराबंकी में हुए भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत से...

Date:


बाराबंकी में हुए भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत से उनके परिजनों में शोक की लहर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी Barabanki जिले मे आज सुबह एनएच – 28 पर तड़के एक भीषण सड़क हादस हुआ जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई और लगभग 25 लोग घायल हो गए। एनएच – 28 नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस के ड्राइवर ने बस खराब हो जाने के कारण, उसे सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था। वहीं अचानक से तेज रफ्तार आती हुई ट्रक ने डबल डेकर बस में टक्कर मार दी। यह घटना रामसनेही घाट क्षेत्र कोतवाली के कल्याणी नदी पुल के पास घटित हुई जिससे पीड़ितों के साथ देखने वाले भी शोकाकुल और स्तब्ध रह गए I

यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक की टक्कर होते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। बाराबंकी पुलिस के अनुसार इस घटना में करीब 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 25  लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।  बस अंबाला से बिहार जा रही थी। जिसमें करीब 140 मजदूर सवार थे। हादसे के वक्त भारी बारिश भी हो रही थी।

बता दे,  की इस बस में 85 लोगों के बैठने की क्षमता थी लेकिन बस मालिक उसमें 135 सवारी ले जा रहा था

इस घटना की जानकारी मिलते ही बिहार के उन परिवारों में मातम छा गया जिससे ये मजदूर संबंध रखते हैं I

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी ने भी जताया दुःख

इस वीभत्स घटना की जानकारी मिलते पूरे ही देश के साथ राष्ट्रपति औऱ प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दुःख जताया। वहीं, प्रधानमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 2 लाख और घायलों को 50,000 का आर्थिक सहायता देने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने भी व्यक्त किया शोक

इसके अलावा इस हाद्से पर गहरा दुःख जाताते हुए सीएम योगी ने शोक संतप्त परिवारो के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने ट्ववीट करते हुए कहा कि बाराबंकी के रामसनेहीघाट में हुआ हादसा बेहद व्याकुल और दुखी कर देने वाला है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शांति प्रदान करें।

यूपी में योगी कैबिनेट का जल्द होगा विस्तार जितिन और संजय निषाद सबसे आगे

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...