WhatsApp New voice messaging feature: अब वाट्सअप पर नए वॉइस मैसेज फीचर से चैटिंग करना होगा और भी आसान

टेक्नोलॉजीWhatsApp New voice messaging feature: अब वाट्सअप पर नए वॉइस मैसेज फीचर...

Date:


WhatsApp New voice messaging feature: अब वाट्सअप पर नए वॉइस मैसेज फीचर से चैटिंग करना होगा और भी आसान

नई दिल्ली। वाट्सअप पर अब चैटिंग करना और भी आसान होगा। इसके लिए वाट्सअप को नया वॉइस मैसेज फीचर (voice messaging feature ) मिल गया है। वाट्सअप ने नए वॉइस मैसेज फीचर का अपने ब्लॉग पोस्ट से ऐलान किया है। इसको देश में जल्द लॉन्च किया जाएगा। वाट्सअप के इस फीचर से वॉइस चैटिंग पहले के मुकाबले अधिक बेहतर होगी। वाट्सअप के वॉइस मैसेजिंग की शुरुआत 2013 में हुई थी। लेकिन यह वक्त के साथ इतना प्रसिद्ध नहीं हो सका। ऐसे में कंपनी अब इस फीचर के लिए नया अपडेट जारी करने जा रही है। इस अपडेट से वॉइस चैटिंग करना मजेदार होगा। है।

Read also: बिना अपना मोबाइल नंबर दिखाए WhatsApp पर भेजे मैसेज

ये होंगे नए बदलाव:-

फास्ट प्लेबैक

वाट्सअप वॉइस मैसेजिंग सर्विस में फास्ट प्लेबैक स्पीड ऑफर की जाएगी। इससे प्रयोग करने वाले 1.5x और 2x की स्पीड से वॉइस नोट प्ले कर पाएंगे। यूजर्स अपने हिसाब से वीडयो प्लेबाक की स्पीड को बढ़ा और घटा सकेंगे।

वेवफॉर्म विजुलाइजेशन

वाट्सअप के वेवफॉर्म विजुलाइजेशन फीचर की मदद से वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करते समय विजुअल रिप्रजेंन्टेशन मिलेगा। इस फीचर से वॉइस रिकॉर्डिंग करते समय देख सकेंगे कहां हाई पीच है और कहां लो पीच है। इससे अपने वॉइस मैसेज को अच्छी तरह तैयार करने में आसानी होगी।

ड्रॉफ्ट प्री-व्यू :-

वाट्सअप वॉइस मैसेजिंग सुविधा में ड्राफ्ट प्रिवेउ ऑप्शन मिलेगा। इससे वॉइस नोट भेजने से पहले उसे सुनकर एडिट कर पाएंगे।

Read also: जाने Whatsapp पर कैसे छिपाएं अपनी निजी चैट, कोई भी नहीं देख पाएंगा

आउट ऑफ चैट प्लेबैक

वॉट्सऐप में ऑउट ऑफ चैट प्लेबैक की सुविधा होगी। जिससे चैट के बाहर वॉइस नोट को सुन सकेंगे। वॉइस नोट बैकग्राउंड में प्ले होगा।

पॉज-रिज्यूम रिकॉर्डिंग

वाट्सअप पर वॉइस नोट के प्ले और पॉज की सुविधा मौजूद होगी ।किसी वॉइस मैसेज को सुनते समय बीच में छोड़ देने पर अगली बार से ये मैसेज वही से चलना शुरू होगा जहां से छोड़ा गया था।।।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...