भारत मे पूरी हुई 5 जी कॉल की टेस्टिंग प्रक्रिया

टेक्नोलॉजीभारत मे पूरी हुई 5 जी कॉल की टेस्टिंग प्रक्रिया

Date:

तकनीकी:- भारत मे लम्बे समय से 5 जी की टेस्टिंग को लेकर चर्चाएं हो रही थी वही अब खबर है कि भारत मे 5 जी कॉल की टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। 5 जी के माध्यम से पहली टेस्टिंग कॉल केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने IIT मद्रास में वीडियो कॉल मिलाकर की है। 5जी टेस्टिंग के संदर्भ में अश्विनी वैष्णव ने कू App पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि इस साल सितंबर से अक्टूबर के बीच भारत के पास खुद का 5 जी स्ट्रक्चर होगा। 
क्योंकि आज इसका सफलतापूर्वक परीक्षण हो गया है जो बेहद गर्व की बात है। 5जी के स्ट्रक्चर को लेकर जानकारी मिली है कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है। जो काफी बड़ी रकम है इसके लिए भारतीय जानकारों ने काफी मेहनत की है और इसे खड़ा किया है। सफल परीक्षण पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।
5 जी कॉल की टेस्टिंग पूरी होने के सन्दर्भ में दूरसंचार सचिव राजारमन ने कहा है कि इससे रोजगार के कई रास्ते खुल जाएंगे। उन्होंने कहा की उद्योगों को अब इस पर ध्यान केंदित करना चाहिए और इन नए रोजगारों को सफल बनाने पर काम करना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related