मेरठ। मीट माफिया और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर कुर्की की अर्जी तैयार की है। बता दें कि कुर्की का नोटिस चस्पा करने के बाद कुर्की का तीस दिन का समय होता है। जब तक समय पूरा होगा। तब तक याकूब के रिश्तेदार उसका पूरा खाली कर देंगे। यही कारण है कि पुलिस ने अब कोर्ट से कुर्की की अनुमति लेकर संपत्ति को कब्जे में लेने की याचिका दायर की है। पुलिस और प्रशासन ने याकूब की सभी संपत्ति को चिन्हित कर लिया है।
Also Read : Meat MafiaYakub Qureshi: याकूब कुरैशी को पकड़ना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन, कोतवाली में डाला तस्करा
बता दें कि पूर्व राज्यमंत्री याकूब कुरैशी अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ काफी समय से फरार चल रहा है। उसको तलाशने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी है। लेकिन इसके बाद भी याकूब कुरैशी और उसके परिजनों का कहीं पता नहीं चल सका है। याकूब और उसके परिजनों की तलाश में पुलिस गाजियाबाद, मेरठ और दिल्ली से लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। जबकि याकूब और उसके दोनों बेटों ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें आगामी 23 मई को सुनवाई होनी है। वहीं पुलिस कुर्की की तैयारी शुरू कर रही है।
Also Read : Meat MafiaYakub Qureshi: याकूब कुरैशी को पकड़ना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन, कोतवाली में डाला तस्करा
बता दें कि गत 31 मार्च को पुलिस और प्रशासन ने हापुड रोड स्थित याकूब कुरैशी के अवैध मीट प्लांट पर छापा मारकर पांच करोड रुपये का मीट पकड़ा था। जिसके बाद करीब 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में याकूब कुरैशी उसकी पत्नी संजिदा और दोनों बेटे इमरान और फिरोज फरार हैं। याकूब कुरैशी, इमरान और फिरोज की अग्रिम जमानत याचिका पर 23 मई को सुनवाई होनी है। हालांकि पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए याकूब के करीबियों पर भी नजर रखे हुए है।

