Sony Xperia 10 III स्मार्टफोन जल्द ग्लोबल बाजार में देगा दस्तक, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

टेक्नोलॉजीSony Xperia 10 III स्मार्टफोन जल्द ग्लोबल बाजार में देगा दस्तक, रिपोर्ट...

Date:


Sony Xperia 10 III स्मार्टफोन जल्द ग्लोबल बाजार में देगा दस्तक, रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Sony का अपकमिंग स्मार्टफोन Xperia 10 III अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस ही बीच कंपनी के एक स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है, जिसे Xperia 10 III माना जा रहा है।

हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Sony A003SO मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन 6GB रैम के साथ आएगा। साथ ही इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 690 प्रोसेसर और एंड्राइड 11 का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस को वेबसाइट पर सिंगल कोर में 601 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 1821 प्वाइंट मिले हैं।

अन्य लीक रिपोर्ट्स की मानें तो सोनी के स्मार्टफोन में 6 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related