टेक कंपनी Vivo अपने नए स्मार्टफोन Vivo S9 5G पर काम कर रही है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन से संबंधित कई रिपोर्ट लीक हो चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे पता चला है कि वीवो एस9 5G का पोस्टर लीक हो गया है।
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo S9 5G स्मार्टफोन का पोस्टर लीक हो गया है। इस पोस्टर से जानकारी मिली है कि इस स्मार्टफोन के फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जिसमें पहला 44MP का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। वहीं, इस डिवाइस की तस्वीर में देखें तो Vivo S9 5G स्मार्टफोन का डिजाइन Vivo S7 5G मिलता-जुलता है। इसके रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
लीक्स की मानें तो Vivo S9 5G में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 12GB रैम और Dimensity 1100 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी मौजूद होगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo S9 5G स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 30,000 से 40,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।
फिलहाल, कंपनी की ओर से अभी तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग, कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

