टेक डेस्क। OnePlus ने हाल ही अपनी नई वनप्लस 11 फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की, जिसमे OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G शामिल है। ये स्मार्टफोन सुपर-फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ मिल रहे है। साथ ही आज से इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है।
OnePlus 11R 5G कीमत
OnePlus 11R 5G 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएं 39,999 रुपये में है और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये में। ये OnePlus.in या Amazon से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
OnePlus 11R 5G ऑफर्स
ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और वनप्लस.इन, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और अमेजन पर EMI से फोन खरीदने पर वनप्लस 11R पर 1000 रुपये की छूट मिलेगी। वही, सिटीबैंक कार्ड यूजर को भी 1000 रुपये की छूट मिलेगी।
आप वनप्लस 11 के लिए 9 महीने तक नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं। साथ ही RCC सदस्य वनप्लस.इन और वनप्लस स्टोर ऐप पर रेड केबल क्लब से जुड़े डिवाइस पर 2000 रुपये की छूट मिल सकती है।
इन सबके अलावा, वनप्लस ने इस फोन के लिए एक सीमित समय का ऑफर है, जिसमे 5,999 रुपये कीमत वाला OnePlus Buds Z2 फ्री में मिल सकता है।
OnePlus 11R 5G स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 11R 5G 6.74-इंच 10-बिट AMOLED डिस्प्ले, 120 Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच रिस्पॉन्स रेट और HDR10+ को सपोर्ट करेगा। साथ ही स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेस, 16GB रैम, 256GB स्टोरेज और Adreno 730 GPU के साथ आएगा।
OnePlus 11R 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और 16MP का सेल्फी शूटर है। आपको इसमें 5,000mAh की बैटरी यूनिट मिल जाएगी जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

